गयाजी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान करीब 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गयाजी : गयाजी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान करीब 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग और पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ये तस्कर थाईलैंड से थाई एयर एशिया की फ्लाइट से गया पहुंचे थे। जांच के दौरान संदिग्ध सामान मिलने पर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

14 मार्च को भी लगभग 10 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा यहीं से बरामद किया गया था

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले 14 मार्च को भी लगभग 10 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा यहीं से बरामद किया गया था। लगातार हो रही ऐसी बरामदगी ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और कस्टम विभाग के अधिकारी इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ दूसरे देशों से गया एयरपोर्ट तक कैसे पहुंच रहे हैं।

Gaya Airport 1 22Scope News

Gaya Airport 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सुगौली में नशा विरोधी अभियान, 86 ग्राम गांजा बरामद, कार्रवाई जारी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...