पुलिस ने दो डीजल चोर को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

धनबाद: जीटी रोड पर डीजल की चोरी करने वाले गिरोह के दो अपराधियों को बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने धर दबोचा है. पूरे मामले पर प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि 22 सितंबर की रात को पेट्रोलिंग गाड़ी ने पीछा करके एक स्विफ्ट डिजायर कार को जोड़ा पीपल के पास दबोचा. वहीं कार में सवार तीन लोग भागने में सफल रहे. जबकि दो लोग को पकड़ लिया गया. जिसमें एक संतोष हाजरा जो की सरायढेला का रहने वाला है, जबकि दूसरा दीपक कुमार सिंह केंदुआ का रहने वाला है.

इनके द्वारा जीटी रोड पर वाहनों से डीजल चोरी की जाती थी. पकड़े गए दोनों अभियुक्त के पास से एक पिस्टल 6 जिंदा कारतूस, 50 लीटर डीजल, स्विफ्ट डिजायर कार और की-पैड और स्क्रीन टच-2 मोबाइल जब्त किया गया है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारि को लेकर छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि दीपक कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इनके खिलाफ गोविंदपुर सहित अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज है.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!