आवासीय क्वार्टर को खाली कराने पहुंची पुलिस, लोगों ने किया विरोध

रोहतास : बिहार के रोहतास स्थित डालमियानगर रोहतास उद्योग समूह के आवासीय क्वार्टर को खाली कराने की तय तिथि पर आज जब ऑफिसियल लिक्विडेटर खाली करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। ज्यादातर वैसे लोग जो रोहतास उद्योग समूह के सेवानिवृत्ति या पूर्व कर्मी है वह लोग बिरोध पर उतर गए। उन लोगों का कहना है कि वे लोग अब कहां जाएं? उसके बाद फिलहाल आवास को खाली करने के काम को रोक दिया गया। डालमिया नगर उद्योग समूह के ऑफिशल लिक्विडेटर मोहित शाहा ने बताया कि जो लोग रोहतास उद्योग के अधिकृत सेवानिवृत्ति कर्मी है, वे दो दिन के अंदर अपना संबंधित कागजात स्थानीय कार्यालय में जमा कराए। जिसकी जांच की जाएगी। जांचोंप्रांत वैसे कर्मियों पर रियायत की जाएगी।

अधिकारियों के दल को पहले फेज के क्वार्टर्स को खाली कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तकरीबन तीन घंटे तक अधिकारियों का दल क्वार्टर्स वीडियो को मनाने में लगे। लोग लगातार मोहल्लत देने की मांग करते रहें। इसी बीच डेहरी के एसडीएम अनिल कुमार सिंह है। एसडीपीओ विनीता सिन्हा और सीओ अनामिका कुमारी ऑफिशियल लिक्विडेटर ने लोगों की बात सुनी। फिर आज की कार्यवाही को रोकते हुए सात दिसंबर से पुनः कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही तथा लोगों के सामने माइक से अनाउंसमेंट की गई।

बता दें कि रोहतास उद्योग समूह के 813 क्वार्टर को खाली करना है। जिसको लेकर आज भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकृत लिक्विडेटर पहुंचे थे। अंततः स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अधिकारियों को बैक फुट पर आना पड़ा। अब यह कार्रवाई सात दिसंबर को होगी।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...