बेगूसराय: बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 50 हजार का इनामी एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ एक बाइक भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार जिले के टॉप 10 कुख्यात में शामिल था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
कई मामलों में पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। मामले में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि जिले के टॉप 10 में शामिल कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ़ रजनीश को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ और जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात एक बार फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है।
मामले की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कुख्यात के पास से एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। कई संगीन मामलों में इसकी संलिप्तता थी। एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की टीम ने छोड़ाही थाना क्षेत्र के हरे रामपुर दियारा से दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल बेगूसराय पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Kartavya Path पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Top Top Top


