Solar Light योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने…

219
Solar Light
Solar Light योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने...
Advertisment

कटिहार: कटिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट (Solar Light) योजना के नाम पर करोड़ों रूपये की ठगी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कटिहार पुलिस ने आरोपी को राजधानी पटना के राजेंद्र नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गया के टिकारी निवासी पिंकू कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि आरोपी पता में सक्षम बिहार नामक एक फर्म चलाता है और मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का काम दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहा था।

Advertisment

मामले में कटिहार पुलिस ने बताया कि कटिहार के लाल कोठी मोहल्ला के प्रभात कुमार ने नगर थाना में एक करोड़ 34 लाख रूपये ठगी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पिंकू ने प्रभात को बताया था कि राज्य सरकार की कई योजनाओं का संचालन वे करते हैं और फ़िलहाल वे मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर सीमांचल में काम करवा रहे हैं। इस काम के लिए सिक्योरिटी के नाम पर आरोपी ने उनसे एक करोड़ 34 लाख रुपया लिया लेकिन दो वर्षों तक योजना में कोई काम नहीं हुआ और न ही इन्वेस्टमेंट पर कोई लाभ ही मिल रहा था।

बार बार रूपये की मांग करने पर भी टालमटोल किया जा रहा था। तब उन्होंने कटिहार नगर थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले में डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी ठगी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इस बार एक करोड़ से अधिक रूपये की ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  जिस राज्य में Crime बेकाबू हो जाए वहां विकास और कानून का राज्य स्थापित नहीं हो सकता- RCP Singh

कटिहार से शाहजहां आलम की रिपोर्ट

Solar Light Solar Light Solar LightSolar Light
Advertisement