पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 2 होटल व एक मकान को किया सील

412
पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 2 होटल व एक मकान को किया सील
पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 2 होटल व एक मकान को किया सील
Advertisment

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। विगत दिनों सेक्स रैकेट उद्भेदन के बाद आगे की कार्रवाई को गति देते हुए दो होटलों और एक मकान को सील कर दिया है। इसी स्थल पर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार के निर्देश पर की गई है।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

पुलिस ने सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड, हम के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष व पत्नी को किया है गिरफ्तार

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में कल्याणी चौक स्थित एक मकान में एक युवती द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा था। इस छापेमारी में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जहां से चार युवतियों को मुक्त कराया गया। इस मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड, हम पार्टी के पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। उनसे की गई पूछताछ के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के शुभद्रा होटल और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल पार्क के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही इस मामले में एक ऑटो चालक की भी गिरफ्तारी हुई थी। अब इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन सभी ठिकानों को सील कर दिया है जहाँं से यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था।

यह भी देखें : 

अवैध देह व्यापार अधिनियम के तहत जिन जगहों को सील किया गया है – SDPO टाउन-1 सीमा देवी

पूरे मामले को एसडीपीओ टाउन-1 सीमा देवी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध देह व्यापार अधिनियम के तहत जिन जगहों को सील किया गया है, उनमें दो होटल और और एक मकान शामिल हैं। युवतियों को बंधक बनाकर देह व्यापार संचालित किया जाता था। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अपना कमरा किराए पर देता है तो उसे पुलिस सत्यापन अवश्य करवाना चाहिए। ऐसा न करने पर संबंधित मकान मालिक पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस के इस कार्रवाई से देह व्यापार जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने और समाज में जागरूकता लाने के लिए उठाया कड़ा कदम है। जो भी जांच के दायरे में आएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : Patna में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग ने खोल दी पोल, मालिक समेत 12 अरेस्ट

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Advertisement