45 बकरियों के लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, बकरियों को जब्त कर, मामले का किया उद्भेदन

गढ़वाः जिला के चिनियां थाना क्षेत्र के चपकली गांव के बुढीटांड टोले के जंगल से बुधवार को 45 बकरियों की लूट का मामला सामने आया था. अपराधियों द्वारा बकरी चरा रहे बुढीटांड टोले निवासी बुद्धमानी देवी के हाथ पैर बांध कर लूट को अंजाम दिया. जिसे चिनियां पुलिस एवं धुरकी पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर 24 घंटा के अंदर चोरी के 41 बकरियां बरामद कर चिनियां थाना परिसर लाया गया. इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार चिनियां पुलिस बल और धुरकी पुलिस बल शामिल थे.

मुक्तभोगी बुद्धमानी देवी पति जिम्मेदार सिंह ने बताया कि बुधवार दिन के करीब 11 बजे हम जंगल में बकरी चरा रही थी. तभी 04 अज्ञात अपराधी लोग आए और मेरा बाल पकड़ कर पटक दिया, हाथ पैर बांधकर मारपीट किया, मुंह में कपड़ा ठूस दिए और एक गड्ढा में फेंक दिए थे. और मेरी सारी बकरियों को लेकर भाग गए. बहुत देर तक मैं गड्ढे में पड़ा रहा और किसी तरह हाथ पैर को धीरे-धीरे खोल कर गांव में मामले की जानकारी दी.

शिकायत मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घरवालों ने इसकी सूचना चिनियां पुलिस को दी, चिनिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चिनियां गढ़वा धुरकी चिनिया रंका चिनिया एवं छत्तीसगढ़ से जुड़े सभी रास्तों में नाकाबंदी कर दी. धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार द्वारा भी नाकाबंदी कर अपराधी के पकड़ने के लिए जुटे रहे. रात में थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार एवं धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार द्वारा अंबाखोरया के पास पिकअप में लदा 14 बकरियों को बरामद किया गया.

वहीं उसमें एक अपराधी रोवाकश खान को भी दबोच लिया. जो उत्तर प्रदेश के बढौल गांव के बभनी थाना सोनभद्र के निवासी बताया जा रहा है. वहीं 03 अपराधी भागने में सफल हो गए. रात में ही 27 बकरियों को जंगल से बरामद कर बकरियों को चिनियां थाना परिसर लाया गया. चिनियां थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

इस मामले में 01 युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 03 अपराधियों की पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग पिछले एक साल से चिनियां थाना क्षेत्र एवं धुरकी थाना क्षेत्र से मवेशी एवं बकरियों को चोरी कर उत्तर प्रदेश ले जाकर बाजारों में बेच देते थे.

रिपोर्टः आकाशदीप

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!