Advertisement
Advertisement

मेला देखकर लौट रहे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा में दोस्त के साथ मेला देख कर लौट एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरहो पंचायत स्थित बूढ़ी वार्ड-7 निवासी स्व. विशेश्वर राम के 27 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भर्राही ओपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में मृतक की मां पार्वती देवी ने बताते हैं कि रात करीब साढ़े आठ बजे छोटू कुमार नामक एक लड़का के साथ उनका बेटा नंदन कुमार बुधमा दीनाभद्री मेला देखने गया था। बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे छोटू अपने बाइक से नंदन को लेकर वापस गांव पहुंचा। वह बेहोशी की हालत में था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। छोटू ने उसे आंगन में लेटा दिया और उसके छाती को दबाया। शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर उसे एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीण चिकित्सक ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे मधेपुरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अस्पताल में छोटू कुमार भी साथ था, लेकिन शव को घर ले जाने के दौरान नेहालपट्टी के समीप वह गायब हो गया। जिसके बाद से वह नहीं आया है। इसके कारण छोटू पर शक होने लगा है। वहीं भर्राही ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि बूढ़ी गांव में एक युवक के मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...