चैनपुर में अधेड़ की हत्या, जांट में जुटी पुलिस

चैनपुर. थाना क्षेत्र के केडेंग गांव में 65 वर्ष के एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील टोप्पो के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और लोगों से मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि संभवतः उसकी हत्या टांगी से काटकर की गई है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। घटना के बाद घटना की जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी गयी। एसआई दिनेश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और मामले की जानकारी ली।

मामले में चैनपुर थाना के एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही हमने घटनास्थल पर पंहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या के आरोपी और हत्या के कारण का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...