Commercial Advertisment

मक्के की खेत में नाबालिग बच्ची का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कटिहार : कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के सिसिया गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव मक्का के खेत में अर्धनग्न और क्षत विक्षित स्थिति में मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों की माने तो नाबालिग बुधवार की शाम करीब चार बजे घास गढ़ने खेत में गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबिन शुरू कर दी। देर रात तक खोजा गया लेकिन नाबालिग का कुछ अता-पता नहीं चल पाया। आज जब परिजन एवं ग्रामीणों के खोजबीन के दौरान घर के पीछे लगे मक्के के खेत में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हो पाएगा – अपर थाना अध्यक्ष

ग्रामीणों द्वारा आजमनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। अपर थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहु ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हो पाएगा।

यह भी पढ़े : कोढ़ा अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर, बिना रिश्वत के नहीं होता कोई काम…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...