पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

226
Advertisment

हाजीपुर : वैशाली पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधी रवि सहनी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि रवि सहनी दो लाख का इनामी अपराधी है। पुलिस ने रवि सहनी के पास से एक देसी कट्टा दो कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट जैसे आठ कांड में वांछित था।

Advertisment

बताया जा रहा है कि अनुमंडल पुलिस अधिकारी महुआ और महनार के नेतृत्व में एक विशेष टीम की गठन किया गया था और तकनीकी और माननीय आसूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी रवि सहनी को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वैशाली जिले में डकैती लूट आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों में रवि साहनी पर 17 कांड दर्ज है। वहीं आठ कांड में वांछित था। पुलिस ने रवि साहनी के सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates