पटना में पुलिस नहीं है सुरक्षित, एक बार फिर थार चालक ने…

पटना: राजधानी पटना में एक तरफ पुलिस यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ वाहन चालकों की मनमानी लगातार जारी है। एक बार फिर पटना में एक थार चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी चोटिल नहीं हुए वहीं दूसरी तरफ मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। घटना राजधानी पटना के चितकोहरा पुल की है जहां बीती रात एक थार चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस चितकोहरा पुल पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक काली थार को रुकने का इशारा किया लेकिन थार चालक ने वाहन नहीं रोकी। थार चालक को नहीं रुकता देख एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी उसके आगे आ गये लेकिन थार चालक ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें – सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

चालक अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा और वह गर्दनीबाग की तरफ भाग निकला। फ़िलहाल पुलिस अब इस वाहन का पता लगाने में जुट गई है। बता दें कि इसी महीने के 12 तारीख को भी एक वाहन चालक ने वाहन जांच के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया था जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   25 जून एक तारीख नहीं इतिहास है, इस दिन को याद कर आज भी…

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img