पटनाः नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च कर रहे बीजेपी विधायकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. सदन से बहिष्कार के बाद हजारों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. भाजपा नेता डाक बंगला चौराहा और आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा तक पहुंचेनेवाले थे. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी इस विधानसभा मार्च कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे. सम्राट हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च कर रहे थे. शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी इस आंदोलन में सहयोग कर रहे थे.








