हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 6 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार: मुंगेर में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जाता रहा है। ताजा मामला में वासुदेवपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थानाअन्तर्गत आजाद नगर MW हाई स्कूल के पास दो तस्कर द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी किया जा रहा है।

जिसके बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर छापेमारी कर दो हथियार तस्कर को 06 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 06 पिस्टल बैरल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मो. समीर अहमद और मो. इस्साद मुंगेर जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इस मामले में ओपी थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियारों की तस्करी होनी है।

इसे पढ़े : तेलंगाना में एयरफोर्स की ट्रेनिंग के दौरान प्लेन क्रैश, दो पायलट की मौत

जिसके बाद पुलिस ने वहां वाहन चेकिंग अभियान लगा हथियार तस्करों को हथियारों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। हथियार तस्कर स्कूटी के डिक्की में हथियारों की तस्करी कर रहा था।

इसे पढ़े : झारखंड में भी रहेगा मिचौंग का असर, आज से हो सकती है हल्की बारिश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img