पुलिस के कार्यशैली के विरोध में विधायक के साथ ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

कोडरमाः चंदवारा और तिलैया डैम ओपी पुलिस के कार्यशैली के विरोध में आज बरही विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया। चंदवारा थाना के गेट के समीप दिन भर सैकड़ो ग्रामीण विधायक उमाशंकर अकेला की अगुवाई में धरने पर बैठे रहे।

बड़े वाहनो से की जा रही थी अवैध वसूली

हाल के दिनों में खनन विभाग की अनुमति लिए बगैर पुलिस क्रेशर और खदानों में छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही बालू और गिट्टी लदे ट्रक और ट्रैक्टरों को पकड़ा जा रहा है और अवैध वसूली कर ट्रकों को छोड़ा जा रहा है। ऐसे में लोगों ने विधायक से पुलिस की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी।

बहरहाल विधायक धरने पर बैठे। धरना से पहले विधायक की अगुवाई में लोगों ने रैली भी निकाली। विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि सरकार में शामिल होने के बाद भी वे अधिकारियों को आइना दिखाने के लिए धरने पर बैठे है। अगर इतने से भी पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो बेलगाम अधिकारियों का नकेल कसा जाएगा।

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...