भागलपुर : आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आठ-दस की संख्या में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जो हबीबपुर के रास्ते हुसैनाबाद जाएगी। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में साथ ही पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
खनन निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से अलीगंज हुसैनाबाद मुख्य सड़क पर छापामारी की गई। आठ ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड पकड़ा गया। साथ ही छह चालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर वाहन के मालिक एवं चालक के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त में राजेश कुमार, अमरजीत, दीपक कुमार, सिंटु कुमार, सुधाकर और मुकेश यादव है।
अजय कुमार की रिपोर्ट







