रिपोर्टः विवेक रंजन/ न्यूज 22स्कोप
- विपक्षी बैठक पर मचा घमासान
पटनाः एक तरफ विपक्षी दलों की बैठक वहीं दूसरी तरफ एनडीए की भी बैठक 18 जुलाई को होने जा रहा है. जिसको लेकर आरजेडी और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है. एक तरफ बीजेपी नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है कि नीतीश कुमार पहले होस्ट बने हुए थे. आज वह गेस्ट बन गए हैं. इसका मतलब की नीतीश कुमार 23 जून के बैठक का नेतृत्व कर रहे थे. आज की बैठक मलिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी कर रही है. इसका मतलब नीतीश कुमार जी टोटली फेल है.
वहीं इसका पलटवार करते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी वाले विपक्षी दल की बैठक से डर गई है. इसलिए इस तरीके के बात कर रही है. बीजेपी ने अपने सहयोगियों के पीठ पर खंजर मारा है. जिनको आज भाचपा में बुलाया जा रहा है. भाजपा उन सभी का साथ बीच मचधार में छोड़ देगी और उनकी नइया डूबा देगी.







