उपेंद्र कुशवाहा बोले- मुख्यमंत्री के पास और भी अनेक काम होते हैं
पटना : द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ ली.
इस शपथ ग्रहण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए.
इसको लेकर बिहार में सियासत गर्म है.
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसपर कहा
राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण मात्र एक औपचारिकता है और
उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए कोई चर्चा का विषय नहीं है.
मुख्यमंत्री के पास और भी अनेक काम होते हैं.
जदयू की तरफ से कहा गया है कि सीएम नीतीश कुमार मनरेगा को लेकर
आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
इस वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए.
इससे पहले नीतीश कुमार ने अमित शाह के बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिये थे.

संजय जायसवाल के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने ये कहा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान बिहार के हर जिले में आतंकी मॉड्यूल काम कर रहा है. इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा अगर संजय जायसवाल को और अधिक जानकारी है तो वह संबंधित अधिकारी पदाधिकारी से साझा करें, नहीं तो उनके ऊपर बातों को छुपाने का आरोप लग सकता है.
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है प्रशासन अपना काम कर रहा है.
संयुक्त मोर्चे की होनी है बैठक
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का सबसे बड़ा कार्यक्रम होना है. संयुक्त मोर्चे की एक साथ बैठक होनी है. इस को लेकर बीजेपी के बड़े नेता पटना आ रहे हैं. जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. बिहार में सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.
रात्रिभोज में भी शामिल नहीं हुए थे सीएम
रामनाथ कोविंद के लिए पीएम मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए भी नीतीश कुमार नहीं पहुंचे थे. उन्होंने विधान परिषद के 7 नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ समारोह का हवाला देते हुए अपने आप को राष्ट्रपति के रात्रिभोज कार्यक्रम से अलग रखा था.
रिपोर्ट: शक्ति
Highlights







