नकली कृष्ण ने धरा मौन, जनता ने लालू से पूछा आप हमारे हैं कौन

277
Advertisment

पटनाः तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनावों में हार के साथ ही राजद विरोधियों के निशाने पर है. बिहार में एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. पोस्टर का थीम महाभारत का कृष्ण अर्जुन संवाद है. यहां यह बता दें कि तेजस्वी के बड़े भाई और आज कल परिवार से दूरी बनाए तेज प्रताप अपने को सार्वजनिक रुप से कृष्ण कहते रहे हैं. जिसका मिशन अर्जुन यानी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है. तेज प्रताप के इसी बयान को विरोधियों ने पोस्टर का थीम बना डाला, पोस्टर में अर्जुन कृष्ण से मछली की आंख दिखलाई नहीं पड़ने की शिकायत कर रहे है. अर्जुन कह रहा है कि हे, पार्थ मुझे तो मछली की आंख दिखलाई ही नहीं पड़ रही है. इस पर कृष्ण यानी तेज कह रहे हैं कि हे, पार्थ (तेजस्वी) तू अपना अंहकार का त्याग कर. अहंकार मुक्त होते ही तुझे मछली की आंख दिखलाई पड़ने लगेगी.

Advertisment

बहरहाल, इस राजनीतिक विरुपता और हल्केपन के इस दौर में जब सभ्य और सौम्य लोगों को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है. इस पोस्टर ने यह जरुर बता दिया है कि सौम्य और शांत तरीके से एक बेहतर शब्दावली के साथ राजनीतिक विरुपता को उजागर किया जा सकता है.

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates