रांची हिंसा में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर जारी, चौक-चौराहों पर लगेगी तस्वीरें

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड में शुक्रवार को हुई हिंसा की

घटना में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर प्रशासन ने जारी कर दिया है.

यह तस्वीर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगायेगी जायेगी.

वहीं पहचान करवाने में पुलिस की मदद करने का अपील किया गया है.

प्रशासन ने लगभग 18 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया है.

राज्यपाल के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस-प्रशासन

बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी को निर्देश दिया था कि

रांची में हिंसा उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीर और

नाम पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाएं.

राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रशासन ने हिंसा में शामिल उपद्रवियों का

पोस्टर बनाकर उसे शहर के चौक-चौराहों पर लगाने की पूरी तैयारी कर ली है. सोमवार को डीजीपी के अलावा राज्य के एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा राजभवन तलब किए गए थे.

ranchi poster 1 22Scope News

डीजीपी सहित कई अधिकारियों को किया था तलब

राजभवन से मिले निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन ने रांची हिंसा के उपद्रवियों के बैनर पोस्टर तैयार हो चुके हैं. इसको शहर में चस्पा करने के लिए लोग निकल भी गए हैं. देर शाम तक राजधानी में ऐसे पोस्टर दिखाई देने भी लगेंगे. यहां बता दें कि रांची में हुई हिंसा राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को डीजीपी नीरज सिन्हा के साथ प्रदेश के आला पुलिस अफसरों को राजभवन में तलब किया था.

राज्यपाल ने डीजीपी को पूछा कि रांची में हुई हिंसा और उपद्रव को लेकर पुलिस के पास क्या इंटेलिजेंस इनपुट थे और इसके आधार पर उन्होंने प्रिवेंटिव एक्शन क्यों नहीं लिया था. राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि रांची में शुक्रवार (10 जून) को सड़कों पर हिंसा और उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीरों और नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाएं, ताकि आम नागरिक इनके बारे में पुलिस को सूचना दे सकें.

राज्यपाल ने डीजीपी से ली कई जानकारी

इसके साथ ही राज्यपाल ने अफसरों से जानना चाहा कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस के बारे में क्या जानकारी थी और इसे लेकर उन्होंने क्या व्यवस्थाएं कर रखी थीं. इस पर डीजीपी ने बताया कि आईबी की इनपुट में था कि लगभग डेढ़ सौ लोग अराजकता फैलाने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा राज्यपाल ने जुलूस के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और मजिस्ट्रेट की संख्या और इस कांड के सिलसिले में अब तक हुई गिरफ्तारियों के बारे में भी जानकारी ली.

Saffrn

Trending News

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

Jharkhand Weather Update: अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, Heat Wave...

झारखंड में अप्रैल के दौरान मौसम में लगातार बदलाव, महीने के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना, हीट वेव का खतरा।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img