पटना सिटी : गुरु गोबिंद सिंह महाराज की 359वीं जयंती को लेकर पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज यानी 25 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक अलग-अलग कार्यक्रम होना है। गुरुवार को पहले दिन बड़ी प्रभात फेरी तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से अल सुबह निकली। प्रभात फेरी मारूफगंज, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन और सिटी चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंची। इसमें हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पंजाब और कई अन्य जगहों से आए कलाकारों ने करतब दिखाए
आपको बता दें कि पंजाब और कई अन्य जगहों से आए कलाकारों ने करतब दिखाए। बिहार में बढ़ते ठंड के बीच प्रकाश पर्व को लेकर भारी संख्या में कई राज्यों से सिख श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। कल (26 दिसंबर) गायघाट गुरुद्वारा से तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा तक नगर कीर्तन निकलेगा। इसमें हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल होंगे। 27 दिसंबर को मुख्य प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया है। इस दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्रियों और वीआईपी को आमंत्रित किया गया है।


CM नीतीश कुमार हर वर्ष प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा पहुंचते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा पहुंचते हैं। इस बार भी संभावना है कि नीतीश कुमार किसी भी वक्त 27 दिसंबर को गुरुद्वारा आ सकते हैं। प्रकाश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। तीन दिनों तक गायघाट से लेकर दीदारगंज के गुरु के बाग गुरुद्वारा तक अशोक राजपथ पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक है। दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की ओर से सिख श्रद्धालुओं को घूमने के लिए 25 बसें दी गई हैं। 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक यह बस राजगीर, नालंदा, दानापुर व गयाजी सहित कई तीर्थ स्थलों पर यात्रियों को ले जाएगी।


पटना साहिब में 359वें प्रकाश उत्सव बनाने की तैयारी चल रही है
गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली पटना साहिब में 359वें प्रकाश उत्सव बनाने की तैयारी चल रही है। जमकर लोग तैयारी में लगे हुए हैं। गुरुद्वारे को दुल्हन की तरह सजा भी दिया गया है। वहीं प्रबंधक कमेटी के और से पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली में लंगर का प्रसाद काफी प्राचीन समय से होता चलाया है। लाखों की संख्या में यहां लंगर प्रसाद आम जनता चखते हैं। प्रसाद को ग्रहण करते हैं। वहीं लंगर के देख-रेख करता सेवादार कमेटी के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह उर्फ बंटी ने कमान संभाल रखी है।

लंगर में जितनी सामग्री आनी चाहिए आ गई है – सेवादार कमेटी के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह
उनका कहना है कि लंगर में जितनी सामग्री आनी चाहिए आ गई है। लाखों की संख्या में लंगर के लोग चखने प्रसाद खाने आते हैं। उनके लिए गुरु की कृपा से किसी तरह कमी नहीं हो हर एक तरह की यहां लहंगा की व्यवस्था की जाती है। प्रत्येक दिन लंगर का जैक को बदल दिया जाता है। इसमें हर एक तरह के व्यंजन गुरु बनाए जाते हैं। गुरु जी के प्रसाद बनते हैं। लंगर कैसे देखरेख करने वाले सेवादार कमेटी प्रबंधक के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह उर्फ बंटी भी काफी अपने गुरुद्वारा के सहयोगियों के साथ लगे हुए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था भी कर रहे हैं।
यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तख्त पटना साहिब में मत्था टेका
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


