दानापुर : दानापुर में मंगलवार की रात उपकारा में एक विचार अधिनियम के दिन ही एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान शाहपुर के भगवतीपुर निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू चोरी के मामले में पिछले 14 अक्टूबर को उपकारा में आया था। जानकारी के मुताबिक, उपकारा में मंगलवार की देर रात बिट्टू नामक एक कैदी उपकारा के वार्ड नंबर-4 में था। उसे वार्ड में मृतक के साथ नौ और कैदी भी थे।
बता दें कि कैदी बिट्टू ने लोहे के छड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली थी। इस बाबत सूचना मिलते जेल प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में मृतक कैदी के अनुमंडल अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपकार अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि बिट्टू कुमार चोरी के मामले में 14 अक्टूबर को जेल आया था। इससे पहले भी वह चोरी मामले में जेल जा चुका था। मंगलवार की शाम सेल में जाने से पहले वह सभी से ठीक-ठाक से बातचीत किया था, सब कुछ नॉर्मल था। लेकिन मंगलवार की दिन ही रात में उसने लोहे के रड में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में दो सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वहीं उपकारा उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
रजत कुमार की रिपोर्ट







