जेल में कैदी ने की आत्महत्या, कारा अधीक्षक ने 2 सिपाहियों को किया निलंबित

दानापुर : दानापुर में मंगलवार की रात उपकारा में एक विचार अधिनियम के दिन ही एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान शाहपुर के भगवतीपुर निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू चोरी के मामले में पिछले 14 अक्टूबर को उपकारा में आया था। जानकारी के मुताबिक, उपकारा में मंगलवार की देर रात बिट्टू नामक एक कैदी उपकारा के वार्ड नंबर-4 में था। उसे वार्ड में मृतक के साथ नौ और कैदी भी थे।

बता दें कि कैदी बिट्टू ने लोहे के छड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली थी। इस बाबत सूचना मिलते जेल प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में मृतक कैदी के अनुमंडल अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपकार अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि बिट्टू कुमार चोरी के मामले में 14 अक्टूबर को जेल आया था। इससे पहले भी वह चोरी मामले में जेल जा चुका था। मंगलवार की शाम सेल में जाने से पहले वह सभी से ठीक-ठाक से बातचीत किया था, सब कुछ नॉर्मल था। लेकिन मंगलवार की दिन ही रात में उसने लोहे के रड में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में दो सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वहीं उपकारा उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...