MUMBAI: ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के एक झलक के तो सभी दीवाने हैं लेकिन लोग एक्ट्रेस की बेटी मालती की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ तस्वीरे शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया हैं. प्रियंका चोपड़ा के फैंस लगातार उनसे गुजारिश कर रहे थे कि वो अपनी बेटी का चेहरा उन्हें दिखाएं पर अब उनके चाहने वालों के इंतेजार का सफ़र ख़त्म हुआ.

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का फेस रिवील कर दिया हैं. प्रियंका की बेबी मालती का क्यूट फेस देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. फेस रिवील होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं. देसी गर्ल की बेटी मालती पर इस वक्त लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं
प्रियंका चोपड़ा की बेटी बेबी मालती मैरी चोपड़ा की पहली झलक

प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अपने पति निक जोनस के एक इवेंट पर गई थीं, जहां उनके साथ बेटी मालती भी गई थी. एक्ट्रेस ने उस इवेंट का एक विडियो शेयर किया जिसमे एक्ट्रेस को साफ़ साफ़ देखा जा सकता था. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली मालती मैरी चोपड़ा के चेहरे की झलक फैंस को पहली बार देखने को मिली है. इस विडियो को खुद प्रियंका चोप्रा ने अपने इन्स्टा हैंडल पर पोस्ट किया हैं. प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
मालती की पिक्चर वायरल होने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने निकल कर आ रहे हैं. लोग मालती की तस्वीरें देखने के बाद यह कह रहे हैं कि वो निक पर गई है. लोग जमकर इस विडियो पर कमेंट कर रहे हैं .
- Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? संजय झा से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
- Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक का होगा इस्तेमाल, जानिए क्या है इसकी खासियत
- Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187 अधिकारियों-कर्मियों को मिली प्रोन्नति, जानिए किसे मिला कौन सा पद
Highlights

















