पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मां पटनेश्वरी शक्तिपीठ के गड़हा वाली माता का शोभा यात्रा आज पटन देवी से निकलकर पूरे अशोक राजपथ होते हुए त्रिपोलिया होते हुए शेरशाह रोड होते हुए क्षेत्र का भ्रमण करते हुए फिर मां पटनेश्वरी श्री शक्तिपीठ स्थल पर पहुंचा। वहीं हजारों की संख्या में कलश लिए महिलाएं एवं युवतियां भी काफी संख्या में देखी गई। वहीं इस शोभा यात्रा का स्वागत हर एक चौक- चौराहे पर किया गया। जिसमें गायघाट त्रिपोलियापुर के ममहाराजगंज, चैलीटाल महाराजगंज, शादीकपुर और पश्चिम दरवाजा तमाम जगह स्थानीय लोगों के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
वहीं चाय कॉफी की व्यवस्था की गई थी वहीं प्रशासन के द्वारा भी काफी व्यवस्था किया गया था कि किसी तरह किसी को किसी तरह कठिनाई नहीं हो। वहीं शक्तिपीठ के संस्था के लोग भी अपने स्तर से काफी संख्या में लोगों का देखभाल कर रहे थे। वहीं फिर प्रसाद का वितरण किया गया। काफी संख्या में लोग प्रसाद माता का लेकर माता का दर्शन करते हुए चलते बने। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे थे। सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालु खड़ा होकर शोभा यात्रा का हौसला बढ़ा रहे थे। कलश लिए हुए लोगों का हौसला बढ़ा रहे थे।
आपको बता दें कि महिलाएं भी काफी संख्या में सड़क के किनारे खड़े होकर शोभायात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में इकट्ठे हो चुके थे। वहीं प्रशासन के द्वारा भी टीम को तैनात किया गया था। काफी संख्या पुलिस पुलिस महिलाएं पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी पटना सिटी के एसपी आलमगंज थाना खाजेकला थाना के अधिकारीगण सहित अन्य थाना के भी अधिकारी शोभा यात्रा की देखभाल में लग रहे। वहीं झांकियां भी निकल गई एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुति की गई।
उमेश चौबे की रिपोर्ट







