
Advertisment
Ranchi: केंद्र सरकार के ‘वक्फ कानून’ के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुस्लिम बहुल इलाकों में सांकेतिक ब्लैकआउट किया। समुदाय के लोगों ने रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक बिजली बंद रखी। यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर किया गया।
Advertisment
Ranchi: इन इलाकों में छाया अंधेरा
रांची के हिंदपीढ़ी, आजाद बस्ती, डोरंडा, पुंदाग, बरियातू, कांके जैसे कई क्षेत्रों में इस दौरान अंधेरा छाया रहा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से वक्फ कानून के खिलाफ असहमति जताई। बता दें कि, कुछ दिनों पहले वक्फ कानून बना था। इसको लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है। इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिस्सा भी हुई थी।
Highlights
Advertisement




