Tuesday, October 14, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Garhwa: निर्माणाधीन ईंट भट्ठा गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Garhwa: जिले के मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन ईंट भट्ठा के ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर करीब 60 फीट ऊंचाई पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे और ऊपर का हिस्सा अचानक धंस गया।Garhwa: मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान पप्पू सिंह (35 वर्ष), पिता रामकुमार सिंह, निवासी मौ पुर बाबई गांव, सम्भल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूरों में मनवीर...

सम्राट व विजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नंद किशोर का टिकट कटा, पांडे गए सिवान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी 14 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से पार्टी की ओर से पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में अन्य प्रमुख नामों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर) और मंगल पांडे को सिवान समेत...

Bokaro में Iron Businessman के घर GST Raid, CRPF और GST Officials की बड़ी कार्रवाई जारी

बोकारो में लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के घर जीएसटी का छापा। चास में आधा दर्जन अधिकारियों व CRPF जवानों की मौजूदगी में छापेमारी जारी।Bokaro में Iron Businessman के घर GST Raid बोकारो:  चास के मानसरोवर ब्लॉक ‘डी’ स्थित लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के घर मंगलवार को सुबह से ही जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई कई घंटों से लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार, टीम सात गाड़ियों में पहुंची, जिसमें आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF जवान शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि टीम ने घर और दफ्तर दोनों जगह...

Purnea Mindfest 25 और 26, छात्र यहां से कर सकते हैं अपना निबंधन

पूर्णिया: पूर्णिया जिले में शिक्षा, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा को समर्पित एक विशेष शैक्षणिक आयोजन – Purnea Mindfest 2025 – आगामी 25 और 26 अप्रैल को जिला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्णिया जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और समर्थन से आयोजित हो रहा है, जो जिले के विद्यार्थियों को एक समर्पित और सशक्त मंच प्रदान करता है। यह दो दिवसीय आयोजन छात्रों को ज्ञान, भाषा, तर्कशक्ति और रचनात्मक क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर देगा। Purnea Mindfest Purnea Mindfest Purnea Mindfest Purnea Mindfest

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और समय प्रबंधन जैसे जीवन कौशलों का भी विकास होगा। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए व्यापक आउटरीच की शुरुआत की है। पूर्णिया माइंडफेस्ट 2025 में छह प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जनरल क्विज, इंडिया क्विज और क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड जैसी टीम-आधारित प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें तीन-तीन प्रतिभागियों की ओपन टीमें भाग ले सकती हैं। Purnea Mindfest Purnea Mindfest Purnea Mindfest Purnea Mindfest

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025: Grand Finale में समस्तीपुर की टीम ने लहराया परचम

स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग और पेंटिंग जैसी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं कक्षा 6 या उससे ऊपर के छात्रों के लिए होंगी। यह आयोजन न केवल छात्रों को प्रतिस्पर्धा का अवसर देगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को भी निखारेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 22 अप्रैल 2025 की रात 11:45 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं: https://bit.ly/purneamindfest2025

कार्यक्रम को लेकर चलाए जा रहे प्रचार अभियान के अंतर्गत आयोजन टीम ने बिजेंद्र पब्लिक स्कूल और जी. डी. गोयनका स्कूल जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया, जहां छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व आयोजन समन्वयक विशेक चौहान और राजेश चंद्र मिश्रा कर रहे हैं। आयोजन समिति में मनोरंजन कुमार (सचिव, पूर्णिया स्कूल एवं बच्चों कल्याण संघ), इंजीनियर राहुल शांडिल्य और डॉ. रमन कुमार जैसे समर्पित सदस्य भी शामिल हैं, जो आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें – पूर्व MLA पर लगा ठगी और जमीन हड़पने का आरोप, फरियादी ने एसपी से की न्याय की मांग…

यह उल्लेखनीय है कि पूर्णिया माइंडफेस्ट की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी, जिसने पहली बार ही जिले में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल उत्पन्न किया। छात्रों की भागीदारी और शिक्षकों की प्रतिक्रिया इतनी उत्साहजनक रही कि यह आयोजन अब पूर्णिया का एक स्थायी वार्षिक शैक्षणिक महोत्सव बन चुका है। कार्यक्रम को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक सिंह और राहुल कुमार का मार्गदर्शन लगातार प्राप्त होता रहा है, जिनके सहयोग से यह पहल बिहार के अन्य जिलों तक भी विस्तार पा रही है।

पूर्णिया माइंडफेस्ट 2025 एक ऐसा मंच बनने जा रहा है, जो शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखता, बल्कि छात्रों की बहुआयामी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करता है। आयोजन समिति जिले के सभी विद्यालयों, छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध करती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को इस बौद्धिक एवं रचनात्मक उत्सव का हिस्सा बनाएं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    खेलो इंडिया Youth Games 2025: समस्तीपुर में मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

अंशु झा की रिपोर्ट

Related Posts

मेला देखकर लौट रहे पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन से कट...

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार यानी तीन अक्टूबर की सुबह पांच लोग वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें से...

विद्या विहार आवासीय विद्यालय में पूर्णिया में शंकराचार्य जी का आगमन

पूर्णिया : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आज अपराह्न तीन बजे आगमन विद्या विहार आवासीय विद्यालय पूर्णिया में हुआ। विद्यालय स्थित...

पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में...

पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने एक ऐसे अंतर प्रांतीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा किया है। जो फोन चुराने के बाद ग्राहकों के डिजिटल...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel