पूर्व MLA पर लगा ठगी और जमीन हड़पने का आरोप, फरियादी ने एसपी से की न्याय की मांग…

नालंदा: नालंदा के एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक पप्पू खान पर नौकरी के नाम पर रूपये की ठगी करने और जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पतुआना निवासी बुजुर्ग जागेश्वर यादव और सर्वोदय नगर के ललन कुमार ने एसपी के समक्ष पूर्व विधायक पप्पू खान की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की। जागेश्वर यादव ने पूर्व विधायक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रूपये ठगने का आरोप लगाया। MLA  MLA 

उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहीमंदिर समिति की शुभकामनाएं और सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा। वहीं ललन कुमार ने पूर्व विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस में मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी फरियाद करने पर अब तक समस्या का निदान नहीं किया गया। MLA MLA MLA 

यह भी पढ़ें – India गठबंधन में बन गई बात? लंबी बैठक के बाद मुकेश सहनी समेत कांग्रेस ने कहा…

मामले में एसपी ने दोनों लोगों को जल्द ही मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। दूसरी तरफ पूर्व विधायक पप्पू खान ने सभी आरोपों से इंकार किया और कहा कि सारे आरोप उनकी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत लगाये गए हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर यादव का पैसा लौटा दिया गया है जिसका लिखित प्रमाण भी है वहीं जिस जमीन हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है वह करीब 50 वर्ष पहले रजिस्ट्री कराई गई थी। फ़िलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पुलिस कर सकती है RJD विधायक रीतलाल यादव की संपत्ति जब्त, SSP ने कहा…

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...