पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (Patna University Students Union Election)-2025 कल यानी शनिवार को संपन्न हो गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुई थी जो दो बजे तक समाप्ति के बाद शाम सात बजे बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ जो देर रात्रि दो बजे तक पूरी हुई। विश्वविद्यालय की ओर से सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए। इस बार के छात्र संघ के चुनाव का रिजल्ट काफी चौकाने वाला रहा तो कई इतिहास भी बने हैं।
अध्यक्ष (ABVP), उपाध्यक्ष व महासचिव (निर्दलीय) और संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष (NSUI) का कब्जा
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट कल यानी शनिवार को आधी रात आ गया। बता दें कि पांच पदों के लिए हो रहे चुनाव में तीन पदों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। जबकि दो पद पर छात्र जीते हैं। वहीं एबीवीपी के कैंडिडेट मैथिली मृणालिनी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीती है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी धीरज कुमार ने उपाध्यक्ष, महासचिव निर्दलीय प्रत्याशी सलोनी राज, संयुक्त सचिव के पद से एनएसयूआई के रोहन कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सौम्या श्रीवास्तव ने बाजी मारी है।
यह भी देखें :
3 लड़कियों ने छात्र संघ चुनाव में जीत का परचम लहराया है
वहीं बात दें कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का परिणाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। भारी पुलिस व्यवस्था की मौजूदगी में मतगणना हो रही थी और आधी रात रिजल्ट घोषित किया गया। साथ ही विजय कैंडिडेट को उसी समय प्रमाण पत्र दे दिया गया। आधी आबादी पर महिलाओं का दबदबा कायम रहा। तीन लड़कियों ने छात्र संघ चुनाव में जीत का परचम लहराया है।

PUSU का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न – ‘लॉ एंड आर्डर’ DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद
आपको बता दें कि पटना विश्नविद्यालय छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट कल आधी रात में घोषित कर दिया गया। ‘लॉ एंड आर्डर’ डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने विश्वविद्यालय छात्र संघ रिजल्ट को लेकर कहा कि चुनाव और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से लेकर मतगणना स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भारी व्यवस्था की गई थी। डीएसपी का कहना है कि पहले ही कुछ अप्रिय घटना हो गई थी इसी को लेकर पटना पुलिस पहले से ही पूरे अलर्ट मोड में थी।
यह भी देखें :

फाइनल राउंड अध्यक्ष पद के लिए
1. मैथिली मृणालिनी (ABVP) – 3524
2. मनोरंजन कुमार (NSUI) – 2928
3. रितिक रोशन (दिशा) – 407
4. कीशु कुमार (निर्दलीय )- 62
5. लक्ष्मी कुमारी (AIDSO) – 93
6. प्रियंका कुमारी (RJD) – 1047
7. रवि कुमार (रवि कुमार) – 168
8. विश्वजीत कुमार (AISA) – 164
मैथिली मृणालिनी 596 मतों से चुनाव जीती
फाइनल राउंड उपाध्यक्ष पद के लिए
1. धीरज कुमार (निर्दलीय) – 1789
2. प्रकाश कुमार (NSUI) – 1569
3. ईर्तिका शाहीन (AISA) – 160
4. दानिश वसीम (जन सुराज) – 468
5. शमी साहिल (AIDSO) – 71
6. नीतीश कुमार (RJD) – 582
7. शगुन श्रीजल (ABVP) – 1441
8. शशि रंजन (निर्दलीय) – 1439
धीरज कुमार 220 मतों से चुनाव जीते
यह भी देखें :
फाइनल राउंड कोषाध्यक्ष पद के लिए
1. सौम्या श्रीवास्तव (NSUI) – 2707
2. ओमजय (AVBP) – 1806
3. अभय कुमार (RJD) – 568
4. ब्रजेश (जनसुराज) – 1528
5. मासूम (निर्दलीय) – 567
6. रविरंजन (AISF) – 577
7. ऋषि कुमार (आइसा) – 348
सौम्य श्रीवास्तव 901 मतों से चुनाव जीती
फाइनल राउंड जनरल सेक्रेटरी पद के लिए
1. सलोनी राज (निर्दलीय) – 4274
2. अंकित राज (ABVP)- 1899
3. रियाजुल रहमान (AIDSO) – 139
4. रितंभरा राय (जनसुराज) – 753
4. नीतीश कुमार (RJD) – 449
5. प्रिंस राज (AISF) – 275
6. मुस्कान (NSUI) – 566
सलोनी राज 2375 मतों से चुनाव जीती
फाइनल राउंड ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए
रोहन कुमार (NSUI) – 2273
2. अनु कुमारी (जनसुराज) – 2091
3. अकरम खान (AISA) – 438
4. किसलय (AISF) – 225
5. नीतीश कुमार (AISA) – 634
6. रितिक राज – 1896
रोहन कुमार 182 वोट से चुनाव जीते
यह भी पढ़े : PUSU Election – अध्यक्ष पद पर ABVP आगे तो अन्य पदों का यह है हाल…
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights







