पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान आया है। राबड़ी देवी ने कहा कि न्यायालय के फैसले का स्वागत करती हूं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है। बहुत ख़ुशी की बात है की राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। राहुल गांधी के फेवर में फैसला दिया गया है, सबके फेवर में फैसला है। अब इंडिया गठबंधन और मज़बूती से काम करेगा। मोदी सरनेम वाले मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







