
डिजिटल डेस्क : Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र को लेकर फिर दागे सवाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने शुक्रवार को फिर नए सिरे से नए तेवर और कलेवर में चुनाव आयोग पर हमला बोला। Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग को फिर से महाराष्ट्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के मसले पर घेरा।
Rahul Gandhi ने कहा कि – ‘चुनाव परिणामों में हेराफेरी की गई है। महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच पांच साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए।
…लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?’
Rahul Gandhi बोले – हम पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे
शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) सांसद संजय राउत के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।
Rahul Gandhi ने कहा कि – ‘हम इस टेबल पर महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ने वाले पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लाने जा रहे हैं। हमने विवरण का अध्ययन किया है- मतदाताओं और मतदान सूची का। हमारी टीमें काम कर रही हैं। हमें कई अनियमितताएं मिली हैं।’

Rahul का सवाल – महाराष्ट्र में मतदाता आबादी से ज्यादा मतदाता क्यों?
Rahul Gandhi ने कहा, ‘महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। 5 महीने में 7 लाख वोटरों को जोड़ा गया। चुनाव से पहले इतने वोटर कैसे जुड़े ?
…चुनाव आयुक्त को चुनने की प्रक्रिया में बदलाब हुआ है। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए? यह हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं के बराबर है।
…दूसरा मुद्दा यह है कि महाराष्ट्र में राज्य की पूरी मतदाता आबादी से ज्यादा मतदाता क्यों हैं? किसी तरह से अचानक ही महाराष्ट्र में मतदाता बनाए गए हैं।’

Rahul Gandhi की मांग – महाराष्ट्र के मतदाताओं के नाम और पते वाली वोटर लिस्ट चाहिए…
इसी क्रम में Rahul Gandhi ने आगे कहा कि – ‘हम चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि हमें विसंगतियां मिल रही हैं। हमें महाराष्ट्र के मतदाताओं के नाम और पते वाली वोटर लिस्ट चाहिए। हमें लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट चाहिए। हमें विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट चाहिए क्योंकि हम यह समझना चाहते हैं कि ये नए नाम कौन-कौन से हैं?

…बहुत सारे मतदाता हैं, जिनके नाम हटा दिए गए हैं। एक बूथ के मतदाता दूसरे बूथ पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मतदाता दलित समुदायों, आदिवासी समुदायों और अल्पसंख्यक समुदायों से आते हैं। हमने चुनाव आयोग से बार-बार अनुरोध किया है। उन्होंने हमें कोई जवाब नहीं दिया है।
…विपक्ष के नेता ने संसद भवन में यह बात कही है। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया है। अब, उनके जवाब न देने का एकमात्र कारण यह है कि उन्होंने जो किया है, उसमें कुछ गड़बड़ है। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं यहां स्पष्ट रूप से डेटा प्रस्तुत कर रहा हूं।’
Highlights




