18 दिन में दूसरी बार Bihar आयेंगे राहुल गांधी, पटना में इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी 18 दिनों में ही दूसरी बार बिहार दौरा पर आ रहे हैं। राहुल गांधी के एक बार फिर आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 5 फरवरी को बिहार दौरा पर आयेंगे। वे राजधानी पटना में दिवंगत पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री की जयंती का कार्यक्रम राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित की जा रही है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिरकत करेंगे। पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी का जन्म 5 फरवरी 1895 को सारण में हुआ था। वे महात्मा गांधी से प्रेरित हो कर पढाई छोड़ कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए थे। आजादी के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। कांग्रेस की तरफ से आयोजित उनकी जयंती समारोह में शिरकत करने राहुल गांधी 18 दिनों में दूसरी बार पटना आयेंगे।

बता दें राहुल गांधी पिछले 18 जनवरी को पटना आये थे जहां उन्होंने संविधान सुरक्षा सम्मलेन के साथ ही कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया था। राहुल गांधी ने अपने पिछले पटना दौरे में राबड़ी आवास में जा कर लालू यादव से भी मुलाकात की थी साथ ही वे गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी पहुंचे थे और बीपीएससी के विरोध में धरना दे रहे छात्रों से भी मुलाकात की थी। बता दें कि राहुल गांधी की पिछली यात्रा के दौरान बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राहुल गांधी से कहा भी था कि अगर चाहते हैं कि बिहार में कांग्रेस मजबूत हो तो आपको बार बार बिहार आना पड़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहटा एयरपोर्ट और Patna Airport को जोड़ा जायेगा मेट्रो से, सर्वे शुरू

Bihar Bihar Bihar

Bihar </span

Saffrn

Trending News

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img