5 महीने में चौथी बार बिहार के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

382
5 महीने में चौथी बार बिहार के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
5 महीने में चौथी बार बिहार के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
Advertisment

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच महीने में चौथी बार बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वह 15 मई को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी इस बार वह बिहार के गया में चुनावी जनसभा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, वे दरभंगा और पटना में कार्यक्रम कर सकते हैं। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सूबे में बड़े नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। यह भी खबर मिल रही है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आ रहे हैं।

Advertisment

Goal 2 22Scope News

चौथी बार बिहार आएंगे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी चार महीने में तीन बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले श्री गांधी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस बार राहुल गांधी गया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

यह भी देखें :

जनवरी, फरवरी और अप्रैल में बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी

आपको बता दें कि केवल मार्च महीने को छोड़ दिया जाए तो इस साल की शुरुआत के साथ राहुल गांधी ने हर महीने बिहार का दौरा किया है। 18 जनवरी, चार फरवरी और सात अप्रैल को राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। लोकसभा चुनाव के बाद इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बिहार में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद में है।

यही वजह कि श्री गांधी किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहते। अब श्री गांधी के बिहार दौरे का आगामी चुनाव में क्या असर होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहार बिहार कांग्रेस श्री गांधी के दौरे से पहले तैयारियों में जुट गई है।

यह भी पढ़े : कल Patna आयेंगे राहुल गांधी, NDA ने कहा ‘स्वागत है लेकिन…’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates