गया : बिहार के गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे। दिल्ली से गया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचने के बाद ये औरंगाबाद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया एयरपोर्ट को पहुंचे हैं। तय समय से करीब ढाई घंटे विलंब से गया एयरपोर्ट को पहुंचे। दिल्ली से विशेष विमान के द्वारा एयरपोर्ट को पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। मौसम खराब होने की स्थिति में सड़क मार्ग का विकल्प भी रखा गया था। किंतु संभवत मौसम की सही स्थिति होने के कारण राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से ही औरंगाबाद को रवाना हो गए। औरंगाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत उनकी औरंगाबाद में सभा होनी है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में सभा करने के बाद वे सड़क मार्ग से सासाराम को जाएंगे।
गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस के कई नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस के नेता उमर खान उर्फ टीका खान ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पहुंचे और फिर हवाई मार्ग से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। औरंगाबाद में भारत के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए राहुल गांधी जनसभा करेंगे। वहीं विलंब को लेकर कहा कि मौसम के संदर्भ में क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा था। 20 से 25 मिनट तक विजिबिलिटी को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद अंतत हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी रवाना हो गए।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







