रामगढ़ में उत्पाद विभाग की कई जगहों पर छापेमारी, शराब बरामद कर तीन को किया गिरफ्तार

रामगढ़. 2 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को ड्राई डे एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद, सुनील कुमार चौधरी के द्वारा उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों अंतर्गत सघन व व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रामगढ़ में उत्पाद विभाग की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, गोला थाना अंतर्गत शोभा लाइन होटल, पुराना सिरका एवं रजरप्पा थाना अंतर्गत मुरुबन्दा एवं रामगढ़ थाना अंतर्गत होटल टी एंड ट्रीट, महादेव होटल, लवली होटल, थालसा होटल, सम्राट होटल, राधा लाइन होटल आदि जगहों से छापामारी कर 48 बोतल बीयर, 10 पीस केन बीयर एवं 50 बोतल विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब सहित कुल 36 लीटर अवैध बीयर एवं 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी।

छापामारी अभियान में शोभा होटल से जीतू महथा, लवली होटल से लवली साव एवं थालसा होटल से कमल किशोर तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुरुबन्दा के रविन्द्र कुमार, पुराना सिरका के योगेंद्र महतो, सम्राट होटल के संचालक भीम कुमार कुशवाहा एवं थालसा होटल के संचालक विजय कुमार कच्छप के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धारा 47(a) एवं अन्य धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। इस अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान शामिल थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!