मुंगेर : मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मोहली दियारा में छापेमारी कर अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए 50 हजार के इनामी अपराधी अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, एक खोखा और 32 हजार कैश बरामद किया है। अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट पर हत्या, फसल लूट और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।
इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहली दियारा में कुछ अपराधी अपराध करने कि योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी शुरु की गई तो कुछ लोग पुलिस को अपनी ओर आता देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा और उनसे पूछताछ की गई। पकड़ाए हुए व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट, रणवीर यादव और बिपीन कुमार बताया। अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट और रणवीर यादव दोनों सगे भाई है।
यह भी पढ़े : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, घर से भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
केएम राज की रिपोर्ट


