Advertisment
दरभंगाः दरभंगा-समस्तीपुर रेलखण्ड पर हायाघाट- थलवारा स्टेशनों के बीच स्थित रेल पुल संख्या-16 पर बागमती नदी का पानी पुल के नीचे लगे गाटर के समीप बहने से दरभंगा- समस्तीपुर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है बाढ़ का पानी गाटर पर चढ़ने से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने जायजा लेने के बाद ट्रेनों के परिचालन को ठप्प कर दिया गया है। वहीं दरभंगा और समस्तीपुर जिले के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में है।
Advertisment
रेलवे ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर ट्रेन के परिचालन को रोक दिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जब बाढ़ का पानी नीचे चला जायेगा तब फिर से ट्रेन सेवा बहाल कर दी जायेगी।रिपोर्ट-रवि झा
Advertisement




