पटना : बिहार विधान परिषद के नवमानोनित सदस्य डॉक्टर राजवर्धन आजाद ने शपथ ली। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि मेरे इसी सदन में मेरे पिताजी भी सदस्य बने थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं जो जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। राजवर्धन आजाद ने कहा कि आपने देखा होगा की शपथ ग्रहण में यह लिखा हुआ आता है कि इस जिम्मेदारी कम सच्चे मन से और पूरी निष्ठा से काम करेंगे और इस चीज के लिए हमने प्रण लिया है।
बता दें कि बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर ने डॉ. राजवर्द्धन आजाद को शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा सहित अन्य विधान पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







