Ramgarh News: जिले के डाड़ी के कोलियरी गिद्दी ‘सी’ खेल मैदान में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का आगाज गुरुवार से ही किया गया. भव्य खेल आयोजन का उद्घाटन सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर अतिथियों ने परिचय लिया. अवसर पर हजारों की भीड़ मैदान के चारों ओर फुटबॉल देखने के लिए जुटी थी. इस संबंध में आदिवासी क्लब के राजेश टुडू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांती फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है. जिसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं.
Ramgarh News: विजेता टीम को मिलेगा 3 लाख रुपए का इनाम
पहले दिन के उद्घाटन मैच में गिद्दी सी व आस पास की चार टीमें ने भाग लिया. प्रतियोगिता 8 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक चलेगी. जिसमें विजेता 3 लाख और उपविजेता को 2 लाख का उपहार दिया जाएगा. अंतिम दिन खेल बिल्कुल राज्य स्तरीय से भी अधिक गौरवशाली रहता है. इसमें हजारों हजार की तादाद में फुटबॉल खेल के प्रेमी पहुंचते हैं. इस वर्ष का खेल स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से आयोजित किया गया है. जिसका उद्देश्य युवा अपने झारखंड के योद्धाओं का स्मरण करते हुए नशापान से दूर होकर खेल के प्रति अपनी दिलचस्पी बढ़ाएं.
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल समेत इन नेताओं ने JMM के खिलाफ दिया धरना, सामने रखी ये मांगें
Ramgarh News: मौके पर ये रहे मौजूद
आयोजन में गिद्दी ‘सी’ पीओ शकील अख्तर, अरगड्डा क्षेत्र रमेश कुमार, यूनियन के धनेश्वर तुरी, मंगरु महतो, कृष्णा सिंह, जगदीश बेदिया, आदिवासी युवा क्लब अध्यक्ष ललन बेसरा, सचिव बबलू मांझी सहित डाड़ी, अरगड्डा क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमी मजदूर किसान युवा उपस्थित थे. रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट...
Highlights


