
रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो का विमान ग्राउंडेड किया गया। निरीक्षण में रनवे सुरक्षित पाया गया, उड़ानों का संचालन सामान्य रहा।
Ranchi Airport Hard Landing Update रांची: रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात भुवनेश्वर से आए इंडिगो के विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद उसे ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। घटना के बाद शनिवार को एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ दल के साथ रनवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ऑपरेशन इंचार्ज और रनवे विशेषज्ञ अधिकारी शामिल थे। प्रारंभिक जांच में रनवे को पूरी तरह सुरक्षित बताया गया।
Key Highlights
हार्ड लैंडिंग के बाद भुवनेश्वर-रांची IndiGo aircraft ग्राउंडेड
एयरपोर्ट प्रशासन ने निरीक्षण के बाद रनवे को सुरक्षित बताया
टैक्सी-वे पर खड़े विमान के पिछले हिस्से में हल्का नुकसान
Hard Landing के बावजूद उड़ान संचालन सामान्य रहा
यात्रियों के लिए होटल और भोजन की व्यवस्था की गई
Ranchi Airport Hard Landing Update:
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इंडिगो का विमान फिलहाल टैक्सी-वे पर खड़ा है, जहां इंजीनियरों की टीम तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य कर रही है। जांच में विमान के पिछले हिस्से में हल्का नुकसान सामने आया है, हालांकि इससे रनवे या अन्य बुनियादी ढांचे को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
Ranchi Airport Hard Landing Update:
हार्ड लैंडिंग की घटना के बावजूद शनिवार को रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से किया गया। लैंडिंग के समय किसी भी यात्री को चोट लगने की सूचना नहीं मिली है। इंडिगो की ओर से प्रभावित यात्रियों के लिए होटल ठहराव और खाने-पानी की व्यवस्था सुचारू ढंग से की गई।
Highlights




