Ranchi Bar Murder Update : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सहित 10 गिरफ्तार, आगे अब…

Ranchi Bar Murder Update – राजधानी रांची में हुए खूनी खेल में चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सट्रीम बार में हुए DJ संदीप प्रमाणिक की हत्या और मारपीट मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने हत्या और मारपीट मामले में एक्सट्रीम बार के संचालक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बार 2 1 22Scope News

ये भी पढे़ं- Ranchi एयरपोर्ट रोड जाम, आदिवासी समाज के लोग हुए उग्र, यह है वजह… 

जानकारी के लिए बता दें कि 26 मई की रात में नशे में धुत अभिषेक सिंह ने बार में घुसकर DJ संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही बार के अंदर व बाहर उसने कई राउंड फायरिंग भी की थी।

जाने क्या था पूरा मामला

मालूम हो कि चुटिया थाना क्षेत्र के एक्सट्रीम बार में 26 मई की रात में 3 से 4 की संख्या में कुछ युवक बार में आए थे। इसी दौरान शराब पीकर वे नशे में बवाल करने लगे। इसी दौरान बार के बाउंसर व डीजे संदीप के अलावा कई लोग उनको समझाने लगे पर वे उन्हीं लोगों से उलझ गए।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : राजेश ठाकुर का बड़ा बयान, कल्पना सोरेन का मंगलसूत्र छीनना चाहती है…

जिसके बाद अभिषेक सिंह और उनके दोस्तो का बार संचालक बाउंसर और डीजे संदीप सहित बार के अन्य कर्मचारियों के साथ बहस और मारपीट भी हुई। जिसके बाद मामले में चुटिया थाना की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। जिसके बाद आरोपी अभिषेक सिंह और उसके दोस्त बाहर चले गए थे।

हथियार लेकर अंदर घुसे और मार दी गोली

बाहर निकलने के बाद आधी रात में करीब 1 बजे के आस-पास वे युवक फिर से वापस आए। इस बार उनके हाथ में हथियार थी। उस वक्त बार बंद था और सभी कर्मचारी बाहर निकल रहे थे।

Ranchi Murder – गोलीबारी के बाद अपराधी फरार

इसी दौरान लिफ्ट के पास अभिषेक सिंह बड़ी से बंदूक लिए आया और डीजे संदीप के ऊपर बंदूक तान दी। संदीप कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली संदीप के सीने को चीरता हुआ सीधे सीढी के पास दीवार में लगी। तबतक डीजे संदीप फर्श पर मृत पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें-Hazaribagh Loksabha Seat का पूरा लेखा-जोखा, देखें यहां… 

गोली मारने के बाद युवक बार के अंदर घुसे और फिर से बार में कई राउंड फायरिंग भी की। उसके बाद वे सभी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक को रिम्स में एडमिट कराया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है कि आखिर इस हत्याकांड की असली वजह क्या है।

 

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img