रांची: सीएम हेमंत ने घटना की जांच के लिए बनाई समिति

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मेन रोड में शुक्रवार को हुई घटना की जांच के लिए

दो सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है.

समिति में सरकार के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल (IAS) और

अपर पुलिस महानिदेशक संजय लाटकर (IPS) शामिल किये गये हैं.

उच्च स्तरीय कमेटी सभी पहलुओं की जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी.

सीएम हेमंत ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

राजधानी रांची के मेन रोड पर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर

किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव और तोड़फोड़ की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निंदा की है. वहीं दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि लोग संयम बरतें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुनियोजित तरीके से हो रही साजिश का शिकार है. इसका परिणाम सबको भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात से घबराने की जरूरत नहीं है. कानून और संविधान यही कहता है कि जो जुर्म करता है, उसे सजा मिलनी चाहिए और मिलेगी भी.

अनर्गल बयानबाजी से बचें नेता- राजेश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह अतयंत दुखत घटना हे. हमें धैर्य और संयम से काम लेना होगा. हम जानते हैं कि झारखंड के लोग अमन पसंद हैं. वे इसे समझेंगे. साी नेताओं को अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए. हमें यह भी समझना होगा कि आखिर ऐसी स्थिति कयों उत्पन्न हुई. इस घटना के तक तक जाना होगा.

राज्य को अस्थिर करने का प्रयास- सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मेनरोड की घटना को बहुत ही दुखद और शर्मनाक बताया है. कहा कि यह राज्य सरकार को भी अस्थिर करने की साजिश है. कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Saffrn

Trending News

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

Jharkhand Weather Update: अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, Heat Wave...

झारखंड में अप्रैल के दौरान मौसम में लगातार बदलाव, महीने के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना, हीट वेव का खतरा।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img