
अनगड़ा में ज्वेलरी शॉप से 26 लाख के गहने और 60 हजार रुपए चोरी। CCTV में लुटेरों की तस्वीर कैद, पुलिस खोज में जुटी। इलाके में दहशत का माहौल।
Ranchi Crime रांची: राजधानी के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ी चोरी की घटना हुई। गोंदलीपोखर बाजार स्थित रुचि ज्वेलर्स के मालिक शेखर सोनी से लगभग 26 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहनों से भरा झोला और 60 हजार रुपए नकद छीन लिए गए। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।
Ranchi Crime: कैसे हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, शेखर सोनी रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर खोलकर वह जैसे ही गहनों से भरा झोला रैक पर रखकर दूसरे काम में लगे, तभी एक युवक दुकान में घुसा और झोला झपटकर बाहर निकल गया। बाहर पहले से हेलमेट लगाए उसका साथी बाइक पर इंतजार कर रहा था। दोनों झोला लेकर कुछ ही सेकंड में रांची की ओर फरार हो गए।
Key Highlights
• अनगड़ा के गोंदलीपोखर बाजार में दिनदहाड़े लूट
• ज्वेलरी दुकान मालिक से 26 लाख के गहने और 60 हजार नकद छिना
• बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया
• झोला लेकर सेकंडों में रांची की दिशा में फरार
• पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में
Ranchi Crime: CCTV में कैद लुटेरा
दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में झोला छीनने वाले युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वीडियो में उसे वारदात से पहले दुकान के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते देखा जा सकता है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।
Ranchi Crime: पुलिस जांच में जुटी
अनगड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त की है। पुलिस ने नजदीकी इलाकों में वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि घटना के बाद लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
Highlights




