Ranchi : ड्राइवर को आई झपकी और फिर दीवार से धड़ाम !

Ranchi : कल रात बरियातू थाना की पेट्रोलिंग वाहन रोड किनारे दीवार से टकरा गई जिसके बाद घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में जमादार उदयकांत, ड्राइवर अशोक उरांव और एक अन्य जवान शामिल है।

 ये भी पढ़ें- Suicide : कोई रास्ता नहीं बचा ! हरिओम टावर से कूदकर युवक ने कर ली सुसाइड… 

रात में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे जवान

जानकारी के मुताबिक रात में बरियातू थाना की जीप में ड्राइवर सहित तीन जवान पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान वापस आते वक्त ड्राइवर को झपकी आ गई और जीप रास्ता किनारे एक दीवार से जा टकरायी। घटना में तीनों जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।

 ये भी पढ़ें- Suicide : कोई रास्ता नहीं बचा ! हरिओम टावर से कूदकर युवक ने कर ली सुसाइड… 

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना के अन्य जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में पुलिस की जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...