Ranchi Flight Disruption Update:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल, 15 फ्लाइट्स लेट

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर IndiGo flights cancelled रहीं। दो उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 15 फ्लाइटें देरी से पहुंचीं, यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।


Ranchi Flight Disruption Update रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को विमान परिचालन प्रभावित रहा। IndiGo flights cancelled की स्थिति में रांची-दिल्ली और रांची-हैदराबाद की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों से रांची आने और रांची से जाने वाली IndiGo और Air India Express की कुल 15 फ्लाइटें तय समय से देर से संचालित हुईं। Ranchi airport delay के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

Ranchi Flight Disruption Update:

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। रांची-कोलकाता की पहली उड़ान सुबह 7:30 बजे के बजाय 7:50 बजे उड़ी, जबकि दूसरी कोलकाता फ्लाइट सुबह 8:15 के स्थान पर 9:40 बजे रवाना हुई। रांची-बेंगलुरु विमान सुबह 8:55 की जगह 10:15 बजे और रांची-दिल्ली विमान सुबह 9:05 के बजाय 11:45 बजे उड़ान भर सका।


Key Highlights:
• बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से IndiGo की दो फ्लाइटें रद्द रहीं

• Ranchi airport delay के कारण 15 उड़ानें तय समय से देर से पहुंचीं

• रांची-दिल्ली और रांची-हैदराबाद IndiGo flight cancelled

• IndiGo और Air India Express दोनों की फ्लाइट्स प्रभावित

• यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा


Ranchi Flight Disruption Update:

इसी तरह रांची-हैदराबाद फ्लाइट सुबह 9:30 के बजाय 10:38 बजे, रांची-चेन्नई दोपहर 12:50 की जगह 1:30 बजे, रांची-दिल्ली दोपहर 2:45 के बजाय 3:10 बजे और शाम की दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व चेन्नई की उड़ानें भी निर्धारित समय से 20 से 50 मिनट तक देरी से रवाना हुईं।

Ranchi Flight Disruption Update:

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर भी असर देखा गया। रांची-दिल्ली की सुबह 10:05 बजे वाली फ्लाइट 10:30 बजे, दोपहर 2:05 की फ्लाइट 2:30 बजे रवाना हुई। वहीं रांची-बेंगलुरु की दो उड़ानें भी क्रमशः दोपहर 3:35 के बजाय 4:24 बजे और शाम 4:55 की जगह 5:30 बजे उड़ सकीं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार परिचालन सामान्य रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img