Ranchi Nagar Nigam Election: नामांकन के लिए बचे 3 दिन, सोमवार को प्रत्याशियों की भीड़, कचहरी रोड पर जाम की आशंका, 4 फरवरी तक नामांकन।
Ranchi Nagar Nigam Election रांची: नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। नॉमिनेशन की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ समाहरणालय परिसर में उमड़ेगी। चुनाव के लिए अब केवल तीन दिन ही शेष हैं और 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।
Key Highlights
रांची नगर निगम चुनाव में नामांकन के लिए केवल 3 दिन शेष
2 फरवरी को शुभ योग के कारण आज उमड़ेगी प्रत्याशियों की भीड़
कचहरी रोड पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जाम की आशंका
निषेधाज्ञा के कारण प्रत्याशी के साथ सिर्फ 4 समर्थकों को प्रवेश
मेयर पद के लिए अब तक किसी ने नहीं भरा नामांकन
Ranchi Nagar Nigam Election:आज क्यों खास है नामांकन के लिए दिन
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2 फरवरी को फाल्गुन कृष्णपक्ष प्रतिपदा है। सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, इसके बाद पूरे दिन सौभाग्य योग बन रहा है। इसी कारण अधिकतर प्रत्याशी सोमवार को पूजा अर्चना के बाद नामांकन करने का मन बना चुके हैं। माना जा रहा है कि शुभ मुहूर्त के कारण आज नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
Ranchi Nagar Nigam Election:कचहरी रोड पर लग सकता है जाम
प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की संख्या अधिक रहने के कारण कचहरी रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, समाहरणालय परिसर में निषेधाज्ञा लागू है। इसके तहत प्रत्याशी के साथ केवल चार समर्थकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारी की गई है, फिर भी भीड़ के कारण अव्यवस्था की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Ranchi Nagar Nigam Election:मेयर पद पर अब तक सन्नाटा
नगर निगम चुनाव में अभी तक मेयर पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम दिनों में इस पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेज हो सकती है। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं और संभावित प्रत्याशी अंतिम समय का इंतजार कर रहे हैं।
Highlights


