Ranchi: पिठोरिया थानेदार गौतम राय सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर हुआ एक्शन

241
Ranchi
Ranchi: पिठोरिया थानेदार गौतम राय सस्पेंड
Advertisment

Ranchi: पिठोरिया थानेदार गौतम राय को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार रात को डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था। इसके थानेदार गौतम राय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि पिठोरिया थानेदार के खिलाफ डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को कई शिकायतें मिली थी। इसके बाद उन्होंने खुद ही पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था। शुक्रवार रात को एसएसपी खुद पिठोरिया थाना निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस दौरान रात में थाने में कोई मौजूद ही नहीं थे। थाने की स्टेशन डायरी तक को मेंटेन नहीं किया गया था।

Ranchi: पिठोरिया थानेदार पर एक्शन

इस पर डीआईजी ने पिठोरिया थानेदार की लापरवाही को देखते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान थाने में कुछ भी सामान्य नहीं था। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिस अफसर जो अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतेगा, उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates