रांची रेल मंडल में पुल मरम्मत के चलते 24-31 मार्च तक कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कुछ ट्रेनें रद्द भी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह।
Ranchi Rail Update रांची: रांची रेल मंडल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कोयल नदी पर नगजुआ और लोहरदगा के बीच स्थित पुल संख्या 115 की मरम्मत के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है। 24 से 31 मार्च के बीच कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेना जरूरी हो गया है।
Ranchi Rail Update:राजधानी समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से संचालित
रेलवे के अनुसार 25 मार्च को नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) तथा 28 मार्च को (12454) राजधानी एक्सप्रेस टोरी-बरकाकाना-मेसरा मार्ग से रांची पहुंचेगी। वहीं 26 मार्च को ट्रेन संख्या 20407 और 29 मार्च को 12453 राजधानी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
इसके अलावा चोपन-रांची एक्सप्रेस (18632) 26, 28 और 30 मार्च को तथा रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631) 25, 27 और 29 मार्च को बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी। सासाराम-रांची (18636) और रांची-सासाराम (18635) एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक प्रतिदिन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस (08612) 26 मार्च और सांतरागाछी-अजमेर (08611) 30 मार्च को रांची स्टेशन को बायपास करते हुए बरकाकाना-मुरी मार्ग से संचालित होंगी।
Key Highlights:
पुल मरम्मत के कारण 24-31 मार्च तक ट्रेनों के रूट में बदलाव
राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट
हावड़ा रूट की ट्रेनें भी बदले मार्ग से चलेंगी
हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द
कोयल नदी पुल पर 26.8 मीटर लंबा गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित
Ranchi Rail Update:हावड़ा रूट की ट्रेनें भी डायवर्ट
आद्रा मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 24 मार्च को रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (18628) को कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (18627) भी इसी दिन खड़गपुर-टाटानगर-चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला मार्ग से संचालित होगी।
इस बदलाव का असर हावड़ा रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा, जिन्हें यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।
Ranchi Rail Update:हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें रद्द
तकनीकी कारणों से हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (58663, 58664, 58665, 58666) ट्रेनों को 24 से 31 मार्च तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Highlights


