Ranchi Railway News: पुरुलिया से आनंद विहार के लिए नई Express ट्रेन, 14 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Ranchi Railway News: रांची के यात्रियों को बड़ी सौगात। पुरुलिया से आनंद विहार तक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। 14 मार्च को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन।


Ranchi Railway News रांची: रांचीवासियों के लिए जल्द ही एक नई रेल सुविधा शुरू होने जा रही है। पुरुलिया से आनंद विहार तक चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 14 मार्च को किया जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन का उद्घाटन कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस नई सेवा से झारखंड के कई जिलों के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।

Ranchi Railway News: कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी के अनुसार यह नई एक्सप्रेस ट्रेन पुरुलिया से चलकर रांची, मूरी, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्या कैंट, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार तक पहुंचेगी। इससे झारखंड के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा।


Key Highlights

  • पुरुलिया से आनंद विहार तक नई एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा

  • 14 मार्च को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

  • रांची, मूरी, लोहरदगा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा

  • रांची और आसपास के जिलों के यात्रियों में उत्साह


Ranchi Railway News: रांची और आसपास के यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से रांची और आसपास के जिलों के लोगों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और धार्मिक नगरी अयोध्या तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को यात्रा में लगने वाले समय और असुविधा दोनों से राहत मिलने की उम्मीद है।

Ranchi Railway News: क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस नई ट्रेन की घोषणा के बाद रांची और आसपास के इलाकों के यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी, जिन्हें लखनऊ, अयोध्या और दिल्ली जाने के लिए अब तक ट्रेन बदलनी पड़ती थी।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img