पटना में बन रहा इंटरनेशनल हॉकी टर्फ, नीदरलैंड का एस्ट्रोटर्फ बनेगा खास आकर्षण

पटना : बिहार में खेल की दिशा में बढ़ते युवाओं की रुचि को और बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा देने के लिए पटना के राजेंद्र नगर स्थित एनसीसी कैंपस में हॉकी टर्फ का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है। बुडको द्वारा राजेंद्र नगर में बन रहे बिहार के पहले हॉकी टर्फ को हॉकी इंडिया फेडरेशन से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। फेडरेशन के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संतोष जताया है। बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर ‌ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मैदान का निर्माण अंतिम चरण में है इसे तेजी से और ससमय पूरा करें।

परियोजना की मुख्य बातें

अत्याधुनिक सतह – इस मैदान में नीदरलैंड से आयातित पॉलीटेन ब्लू एस्ट्रोटर्फ बिछाई जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सतह सुनिश्चित करेगी। इस परियोजना को 8.44 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।

International Hockey Turf 1 22Scope News

बिहार का दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैदान – राजगीर के बाद राजेंद्र नगर का यह हॉकी मैदान बिहार का दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम होगा।

निर्माण की स्थिति – मैदान का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बेस निर्माण, एलईडी फ्लड लाइट और जल प्रबंधन प्रणाली सहित कई महत्वपूर्ण कार्य समाप्त हो गए हैं। अब केवल पाथ-वे, स्प्रिंकलर और टर्फ सिस्टम का काम शेष है।

अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था – मैदान में रात के समय भी खेल की सुविधा के लिए 20 उच्च क्षमता वाली 1000 वॉट और 40 एलईडी फ्लड लाइट (500 वॉट) लगाई जा रही हैं। यह व्यवस्था पूरे मैदान में रोशनी सुनिश्चित करेगी।

International Hockey Turf 2 22Scope News

मैदान का विस्तार

खेल क्षेत्र – 100 मीटर लंबा x 60 मीटर चौड़ा

बाड़बंदी (फेंसिंग) क्षेत्र – 104 मीटर लंबा x 64 मीटर चौड़ा

दर्शक दीर्घा – मैदान पर बने स्टेडियम में लगभग 25 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी, जिससे छोटे स्तर के मैचों के दौरान दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे। एमडी द्वारा निर्देश दिया गया है कि पदाधिकारी विजीट कर कार्य के वस्तुस्थिती की निरंतर भी जांच‌ करें।

International Hockey Turf 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...